ऑन लाइन माध्यम से मुख्य विकास अधिकार महोदय श्री कुमार सौरभ द्वारा बी०सी० के माध्यम से फेमिली आई०डी० की प्रगति की समीक्षा की गयी

ऑन लाइन माध्यम से मुख्य विकास अधिकार महोदय श्री कुमार सौरभ द्वारा बी०सी० के माध्यम से फेमिली आई०डी० की प्रगति की समीक्षा की गयी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

मुख्य विकास अधिकार द्वारा बी०सी० के माध्यम से फेमिली आई०डी० की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 5 फैमिली आई०डी० बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें विकास खण्ड भोजपुर 83, लोनी 15, मुरादनगर 66 तथा रजापुर 15 जो लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पायी गयी। जिसमें निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन 160 फैमिली आई०डी० बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जायें और कल दिनांक 04-07-2026 तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाना सुनिनिश्चित की जायें।जिला दिव्यांगजन सशक्तिीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने पेंशन धारकों को शत- प्रतिशत फैमिली आई०डी० बनाना सुनिश्चित करें।जिला पूर्ति अधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि कोटेदारों से समन्वय कर नये राशन कार्ड/फैमिली आई०डी० बनवाना सुनिश्चित करे।उपस्थित अधिकारी गणः-फैमिली आई०डी० से सम्बन्धित समस्त अधिकारी सामान्य निर्देश/दिशा निर्देश-फैमिली आई०डी० की अपेक्षित प्रगति बढाना सुनिश्चित करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें