गाजियाबाद।रिजर्व पुलिस लाईन्स, गाजियाबाद के परमजीत हॉल में आरक्षी यातायात पुलिस हेतु परिवहन विभाग विषयक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद।रिजर्व पुलिस लाईन्स, गाजियाबाद के परमजीत हॉल में आरक्षी यातायात पुलिस हेतु परिवहन विभाग विषयक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 03 जुलाई, 2026 गाजियाबाद।रिजर्व पुलिस लाईन्स, गाजियाबाद के परमजीत हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 186 आरक्षी यातायात पुलिस को परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रदान किया गया। व्याख्यान के दौरान प्रशिक्षुओं को परिवहन विभाग की संगठनात्मक संरचना एवं कार्यप्रणाली, मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं केंद्रीय मोटरयान नियमों के प्रमुख प्रावधान, वाहनों के पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के परमिट एवं उनकी आवश्यकता, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) एवं वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र (RC) से संबंधित नियम, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी अभिलेखों व ड्राइविंग लाईसेंस के निलंबन प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रावधान, सड़क दुर्घटनाओं के उपरांत मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) द्वारा की जाने वाली तकनीकी जांच की प्रक्रिया एवं उसका महत्व, तथा सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग के मध्य समन्वित प्रवर्तन कार्यवाही की आवश्यकता, उद्देश्य एवं व्यावहारिक पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त आरक्षियों को वाहन चेकिंग के दौरान अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया, ओवरलोडिंग, बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित वाहनों के विरुद्ध की जाने वाली प्रवर्तन कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त भूमिका, डिजिटल प्रवर्तन प्रणाली, ई-चालान व्यवस्था तथा प्रभावी प्रवर्तन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उपायों से भी अवगत कराया गया।
व्याख्यान के उपरांत आरक्षियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न व्यावहारिक एवं विधिक प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस संवाद के माध्यम से पुलिस एवं परिवहन विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आरिक्षयों ने व्याख्यान में गहरी रुचि दिखाई तथा विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस प्रकार का प्रशिक्षण भविष्य में प्रभावी प्रवर्तन, विधिसम्मत कार्यवाही तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व्याख्यान श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गाजियाबाद, श्री विवेक कुमार खरवार, सम्भागीय निरीक्षक (प्रावि०) गाजियाबाद द्वारा प्रदान किया गया।भवदीय (अशोक कुमार श्रीवास्तव) सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें