मछली पालन के लिए लगाए गए कथित करंट ने ली गाय की जान, पुलिस जांच में जुटी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में तालाब के चारों ओर लगाए गए कथित विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, पशुपालक हरीश सरोज ने बताया कि उनकी गाय दोपहर में चरने के लिए छोड़ी गई थी। आरोप है कि मछली पालन के लिए अधिवक्ता राहुल सिंह द्वारा तालाब के चारों ओर लगाई गई बैरिकेडिंग में विद्युत करंट प्रवाहित किया जा रहा था, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पशुपालक ने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के दौरान पुलिस, पशुपालक और अधिवक्ता राहुल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।मृत गाय के लिए अधिवक्ता राहुल सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए पशुपालक और उसके परिजनों ने उन्हें गाय को छूने से मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें धक्का देकर वहां से हटा दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें चार दिनों से फटी पाइपलाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार बेखबर












