‎चार दिनों से फटी पाइपलाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार बेखबर

‎चार दिनों से फटी पाइपलाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार बेखबर।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज के दौर में जहां एक-एक बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं, वहीं महुली नहर के पास पिछले चार दिनों से पाइपलाइन फटी हुई है और हजारों लीटर पानी लगातार बहकर बर्बाद हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक ओर लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अमूल्य जल खुलेआम बह रहा है।क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि फटी हुई पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकी जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रति प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा सके।

ये भी पढ़ें लगातार प्रयासों से मिली सफलता, डाही संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें