कोहंडौर में 5 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, मोतियाबिंद मरीजों का होगा चयन

कोहंडौर में 5 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, मोतियाबिंद मरीजों का होगा चयन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।कोहंडौर में रविवार, 5 जुलाई को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, मुंशीगंज (अमेठी) के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सूर्य नारायण आदर्श विद्यालय, कोहंडौर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा। मोतियाबिंद का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी, अपना या परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर तथा आयुष्मान कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।शिविर के आयोजन में क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें ई-रिक्शा को रिमोट से बंद करने वाली 2 ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, ऐप स्टोर से हटाने के आदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें