घर में 28 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
अस्थवा, ग्राम चोआ मौजे (प्रतापगढ़)। जिले के अस्थवा थाना क्षेत्र के ग्राम चोआ मौजे में शनिवार 04/07/2026 को एक 28 वर्षीय युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पूजा यादव पुत्री श्री नाथ यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती ने घर के एक कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा उसे फंदे से उतारकर तख्त पर लिटाया गया था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है। मामले की हर एंगल से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण स्पष्ट हो पाएंगे।फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
महेश शुक्ला
ये भी पढ़ें खेत की नाली तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-सरिया से हमला करने का आरोप, कई घायल












