तहसील जेवर ब्लॉक के बी-पैक्स थोरा में मॉडल पैक्स चौपाल का भव्य आयोजन,05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ब्लॉक जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (बी-पैक्स) थोरा में “मॉडल पैक्स चौपाल”

तहसील जेवर ब्लॉक के बी-पैक्स थोरा में मॉडल पैक्स चौपाल का भव्य आयोजन,05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ब्लॉक जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (बी-पैक्स) थोरा में “मॉडल पैक्स चौपाल”

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 04 जुलाई, 2026 सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश एवं सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ब्लॉक जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (बी-पैक्स) थोरा में “मॉडल पैक्स चौपाल” का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक निबंधक, सहकारिता गौतमबुद्धनगर विवेक यादव उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक निबंधक कार्यालय के अधिकारी, पैक्स सचिव, समिति कर्मचारी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान भभोकरा यतेंद्र अत्रि, संचालक मंडल के सदस्य शोभा राम एवं विजय तथा समिति सचिव द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मॉडल पैक्स” ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार का उद्देश्य पैक्स को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित कर किसानों को बीज, खाद, ऋण, भण्डारण, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उन्होंने “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को दोहराते हुए किसानों से पैक्स से जुड़कर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डिजिटल लेनदेन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) आलोक रंजन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने क्षेत्र से आए वरिष्ठ एवं बुजुर्ग किसानों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में पैक्स प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों, किसानों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें