दो वर्षीय मासूम से अनुचित कृत्य के प्रयास का आरोप, विजय नगर में आरोपी हिरासत में, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

दो वर्षीय मासूम से अनुचित कृत्य के प्रयास का आरोप, विजय नगर में आरोपी हिरासत में, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

थाना विजय नगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार सेक्टर-7 स्थित किसान कोटे के प्लॉट पर बने एक मकान में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि करीब 60 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति ने दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनुचित कृत्य करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही थाना विजय नगर प्रभारी SHO,श्री धर्मपाल सिंह एवं पुलिस बल SI हल्का चोकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है।पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।घटना के बाद पीड़ित मासूम बच्ची को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। बच्ची की स्थिति को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष, गहन और,सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार,कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सभी तथ्य स्पष्ट हो सकें और साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में डीसीपी श्री धवल जायसवाल हिंडन ट्रांस एवं नगर के नेतृत्व में एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय द्वारा इस घटना क्रम की जल्द खुलासा होगा जांच के उपरांत आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई विडियो बाईट द्वारा बताया,आज दिनांक 04.07.2026 समय लगभग 11:00 बजे PRV द्वारा थाना विजयनगर पर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल थाना विजयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और पाया गया कि एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है व परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें