बिजली का करंट लगने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, एम्स रायबरेली में भर्ती

‍प्रतापगढ़।बिजली का करंट लगने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, एम्स रायबरेली में भर्ती

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के सण्डवा चंद्रिका विद्युत उपकेंद्र से संचालित 11 हजार वोल्ट लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेवक राय का पूरवा में खराब लाइन को ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैन पिंटू माली ने पावर हाउस कर्मियों से शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर काम शुरू किया था।आरोप है कि लाइनमैन के खंभे से नीचे उतरने से पहले ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।घायल पिंटू माली को गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए All India Institute of Medical Sciences, Raebareli में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल के परिजनों ने सण्डवा चंद्रिका विद्युत उपकेंद्र के जेई अब्दुल जलील और पावर हाउस कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जेई के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं। वहीं स्थानीय नेताओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की तैयारी शुरू कर दी है।फिलहाल घटना को लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के शेखपुर अठगवां नई कोट में फिल्म की शूटिंग, ग्रामीणों में उत्साह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें