बाबागंज के नरियावां ग्राम सभा में स्थित गौशाला की दुर्दशा

बाबागंज के नरियावां ग्राम सभा में स्थित गौशाला की दुर्दशा। 

संवाददाता : राजनाथ शुक्ला दैनिक चक्र कुंडा

प्रतापगढ़ जनपद के बाबागंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा नरियावा के गौशाला में गायों की अत्यंत ही दयनीय स्थिति इस गौशाला में लगभग 120 गायों की संख्या दिखाई पड़ रही है चारे का कोई विशेष इंतजाम नहीं है, इस चिलचिलाती धूप में भूख से बिलखते जानवर इधर-उधर टहलते दिखाई पड़ रहे हैं, और यहां पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं पाया गया।

तूफान में धूप से बचाव के लिए लगाये गये टीन सेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं परंतु दोबारा से अभी तक कोई भी टीन सेट नहीं लगवाये गए हैं, इसमें ग्राम प्रधान की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है।

ये भी पढ़ें बिजली का करंट लगने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, एम्स रायबरेली में भर्ती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें