सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। 7 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल तथा केपी कॉलेज स्थित वीवीआईपी पार्किंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा वीआईपी मूवमेंट से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं।अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें बाबागंज के नरियावां ग्राम सभा में स्थित गौशाला की दुर्दशा












