जलेसर में शनि जात शांतिपूर्ण संपन्न, छोटे मियां-बड़े मियां दरगाह पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जलेसर में शनि जात शांतिपूर्ण संपन्न, छोटे मियां-बड़े मियां दरगाह पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा/जलेसर। आषाढ़ मास के प्रथम शनिवार को जलेसर स्थित छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह पर आयोजित पारंपरिक शनि जात श्रद्धा, आस्था और सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने दरगाह पहुंचकर दर्शन, इबादत और मन्नतें मांगीं। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन एवं उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के पर्यवेक्षण में प्रशासन ने मेले के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए। मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती रही। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। नगर पालिका ने पूरे मेले के दौरान साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी, जबकि विद्युत विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, पुलिस बल, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें