प्रतापगढ़ में पौधरोपण के प्रति जागरूकता रैली, लोगों को बांटे गए पौधे

प्रतापगढ़ में पौधरोपण के प्रति जागरूकता रैली, लोगों को बांटे गए पौधे

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलायंस क्लब, साकेत महाविद्यालय और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं,शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं आमजन को पौधे वितरित कर उनकी देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने वृक्षों को जीवन का आधार बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में 180 दिनों के लिए हड़ताल पर बैन, सरकार ने लागू किया ESMA,उत्तर प्रदेश में 180 दिनों के लिए हड़ताल पर बैन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें