प्रतापगढ़ में हत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजे की मांग, अधिकारियों से बातचीत विफल

प्रतापगढ़ में हत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजे की मांग, अधिकारियों से बातचीत विफल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के बघुमार गांव में राममिलन गुप्ता की हत्या के बाद रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव घर पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

सूचना मिलने पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, सीओ सिटी आशुतोष मिश्र और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक अंतिम संस्कार के लिए सहमति नहीं बन सकी मृतक राममिलन गुप्ता की पत्नी ने प्रशासन को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन मृतक राममिलन गुप्ता की पत्नी सुशीला देवी ने प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक बीघा जमीन का पट्टा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा अविवाहित बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई है गौरतलब है कि शनिवार देर रात मजदूरी के रुपये के विवाद में राजमिस्त्री और उसके साथियों पर राममिलन गुप्ता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में पौधरोपण के प्रति जागरूकता रैली, लोगों को बांटे गए पौधे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें