मुख्यमंत्री के आगमन पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने की जनभागीदारी की अपील
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़। 7 जुलाई को जनपद में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालेंगे। विधायक ने कहा कि इस अवसर पर लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी और जनपद के विकास को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।सदर विधायक ने नागरिकों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।












