गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना दादरी पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 02 ई-रिक्शा, 01 ई-रिक्शा चैसिस व अवैध शस्त्र बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
कार्यवाही का विवरण-दिनांक 06.07.2026 को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1. नीटू पुत्र किशन सिंह 2. सोनू भारती पुत्र भावीचंद्र भारती को जारचा अंडरपास से बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से मु0अ0सं0 242/2026 व 272/2026 से संबंधित 02 ई-रिक्शा, 01 ई-रिक्शा का चैसिस व 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनके कब्जे से बरामद तीनों ई-रिक्शे उन्होंने मिलकर चोरी किए थे। इनमें से दो ई-रिक्शे नवीन मंडी, दादरी के पास से चोरी किए थे, जबकि एक ई-रिक्शा गाजियाबाद से चोरी किया था। गाजियाबाद से चोरी किए गए ई-रिक्शे के पहिए, बैटरी एवं अन्य पुर्जे राहगीरों को बेच दिए थे तथा उससे प्राप्त धनराशि अपने खर्चों में व्यय कर दी थी। इसके बाद ई-रिक्शे के चेसिस को झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1-नीटू पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम भूरा कंडेला, थाना कैरना, मुजफ्फरनगर वर्तमान पता बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद, उम्र लगभग 34 वर्ष।2-सोनू भारती पुत्र भावीचंद्र भारती निवासी ग्राम गेसूपुर, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर वर्तमान पता बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद, उम्र लगभग 38 वर्ष। पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-अभियुक्त नीटू पुत्र किशन सिंह-1- मु0अ0सं0 272/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।2- मु0अ0सं0 242/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।3-मु0अ0सं0 312/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।4-मु0अ0सं0 922/2017 धारा 60 आबकारी एक्ट, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद। अभियुक्त सोनू भारती पुत्र भावीचंद्र भारती-1-मु0अ0सं0 272/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।2-मु0अ0सं0 242/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।3- मु0अ0सं0 312/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।4- मु0अ0सं0 922/2017 धारा 60 आबकारी एक्ट, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद।बरामदगी का विवरण-1- चोरी के 02 ई-रिक्शा।2- चोरी के ई-रिक्शे का 01 चैसिस, 3-02 अवैध चाकू।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












