प्रयागराज जिले में मानसून की दस्तक : सुबह से छाए बादल दोपहर में झमाझम बरसे, कई माह बाद उमस से मिली राहत तो खिले चेहरे

प्रयागराज जिले में मानसून की दस्तक : सुबह से छाए बादल दोपहर में झमाझम बरसे, कई माह बाद उमस से मिली राहत तो खिले चेहरे

संवाददाता विमल मिश्रा प्रयागराज

प्रयागराज में लंबे इंतजार के बाद सोमवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण उमस से लोगों को राहत मिली और चेहरे खिल उठे। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की सुस्त चाल के बाद अब मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई है। प्रयागराज में आज सोमवार को झमाझम बारिश हो रही है जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की सुस्त चाल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है प्रयागराज। कई दिनों से भीषण उमस और बारिश के इंतजार से परेशान प्रयागराज के वासियों को सोमवार को आखिरकार राहत की फुहारें नसीब हुईं। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश ने उमस से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई। सड़क पर निकले लोगों के चेहरे खिल उठे।
पांच जुलाई तक सिर्फ 30 मिमी हुई बारिश जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की सुस्त चाल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में जुलाई महीने के दौरान औसतन 210 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि पांच जुलाई तक केवल 30 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई थी। सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी तो बढ़ रही थी, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस लगातार लोगों को परेशान कर रही थी।
छह जुलाई को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही बादलों का डेरा आसमान पर बना रहा और दोपहर में कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।y बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया। बाजारों, कार्यालयों और मोहल्लों में लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें