डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुआ पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला बल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के प्रखर संवाहक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को स्वामी करपात्री जैव विविधता पार्क, चिलबिला में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, जिला महामंत्री राजेश सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और अधिक से अधिक लोगों से वृक्ष लगाने की अपील की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि मातृभूमि, मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।












