मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के 7 जुलाई 2026 के प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व में 7 जुलाई 2026 को प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में प्रतापगढ़ शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

सुल्तानपुर से प्रयागराज/रायबरेली जाने वाले भारी वाहन मदाफरपुर मोड़ (कोहड़ौर) से पट्टी बाईपास, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर होते हुए जौनपुर-वाराणसी की ओर जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।लखनऊ-रायबरेली से वाराणसी, बदलापुर एवं जौनपुर जाने वाले भारी वाहन लालगंज, लीलापुर, कोतवाली देहात, भूपियामऊ और रानीगंज होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।अमेठी से रायबरेली, लखनऊ, वाराणसी एवं प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन लोहगपुर-बिहारगंज बाईपास, सुखपाल नगर बाईपास, भूपियामऊ ब्रिज, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर एवं मछलीशहर मार्ग का उपयोग करेंगे।वाराणसी, मछलीशहर एवं जौनपुर से सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और रायबरेली जाने वाले भारी वाहन रानीगंज-जामताली मोड़ से पृथ्वीगंज, भूपियामऊ ओवरब्रिज, कोतवाली देहात, लीलापुर और लालगंज होकर आगे जाएंगे।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस, प्रशासनिक वाहन एवं खाद्य सामग्री से जुड़े आवश्यक सेवा वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।जनपद पुलिस ने सभी वाहन चालकों, ट्रांसपोर्ट एजेंसियों तथा नागरिकों से निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुआ पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला बल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें