मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे से पहले एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का सघन स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक निर्धारित वीआईपी रूट, मंच की सुरक्षा, एंटी-सैबोटाज जांच, वीआईपी बैठक व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) तथा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से होने वाली जांच सहित सभी सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों के ड्यूटी प्वाइंट्स की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करने, पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी शेष व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।प्रतापगढ़ पुलिस ने कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव नीम के पेड़ से लटकाने का लगाया आरोप












