मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर GIC मैदान का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज दिनांक 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज जी की जनपद प्रतापगढ़ में प्रस्तावित जनसभा के दृष्टिगत राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), प्रतापगढ़ स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे से पहले डीएम-एसपी ने GIC मैदान का किया निरीक्षण












