मुख्यमंत्री के आगमन पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आज जनपद प्रतापगढ़ आगमन के अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रतापगढ़ द्वारा हेलीपैड एवं जनसभा स्थल पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं तैनात अग्निशमन कर्मियों की तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर GIC मैदान का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें