मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को दी ₹384 करोड़ से अधिक की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद प्रतापगढ़ में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण एवं शहरी विकास से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, सिलाई मशीन, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।












