जनसुनवाई के बाद जिला पंचायत सदस्य जुवैद अहमद का मनाया गया जन्मदिन

जनसुनवाई के बाद जिला पंचायत सदस्य जुवैद अहमद का मनाया गया जन्मदिन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जनपद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत पट्टी प्रथम क्षेत्र से कर्मठ एवं संघर्षशील जिला पंचायत सदस्य जुवैद अहमद का जन्मदिन सादगी एवं उत्साह के साथ केक काटकर मनाया गया।

इस अवसर पर कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने केक काटकर जुवैद अहमद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने भी जुवैद अहमद का माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें