एटा: सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने किया थाना सकीट का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। जनपद के थाना सकीट में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सकीट नीतीश गर्ग ने त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष तथा विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ ने महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और काउंसलिंग रजिस्टर का भी अवलोकन करते हुए महिला शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने तथा मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और जनसुनवाई से संबंधित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।












