एटा: बच्चों के यौन शोषण से जुड़े डिजिटल कंटेंट मामले में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जलेसर से आरोपी गिरफ्तार

एटा: बच्चों के यौन शोषण से जुड़े डिजिटल कंटेंट मामले में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जलेसर से आरोपी गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद एटा की साइबर क्राइम पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जलेसर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त NCMEC साइबर टिपलाइन की सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने डिजिटल जांच की। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल उपकरणों से 1000 से अधिक संदिग्ध आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो मिलने का दावा किया गया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराधों के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। एटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे साइबर अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें