मारहरा में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मारहरा में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

मारहरा (एटा)। कस्बा मारहरा में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार शाम विद्युत विभाग के एसडीओ विजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली आने-जाने से दुकानों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है, जबकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में व्यापारियों ने उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एसडीओ विजय गुप्ता ने व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और अघोषित कटौती पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अविरल गुप्ता, अनंत गुप्ता, राकेश कुमार, राहुल गुप्ता, अंकुर, चेतन, शोएब खान, नितीश गुप्ता, सुनील, निर्दोष, उदित साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें