एटा में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: अल्लापुर में जेसीबी और ट्रैक्टर सीज, सांसद के भतीजे से जुड़ने की चर्चा

एटा में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: अल्लापुर में जेसीबी और ट्रैक्टर सीज, सांसद के भतीजे से जुड़ने की चर्चा

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद के अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे के नेतृत्व में जिलाधिकारी अरविंद कुमार के निर्देश और उपजिलाधिकारी अलीगंज के पर्यवेक्षण में की गई। प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया। दोनों वाहनों को सीज कर नयागांव थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। नयागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि जब्त की गई जेसीबी फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे श्याम मुरारी की है। हालांकि, प्रशासन ने इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे ने कहा कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें