गार्ड ड्यूटी का औचक निरीक्षण, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

गार्ड ड्यूटी का औचक निरीक्षण, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

संवाददाता: योगेंद्र सिंह

एटा, 7 जुलाई। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर तैनात गार्ड ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति, सतर्कता, शस्त्रों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी तैनाती, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सीओ नगर ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाए रखें। अपने ड्यूटी स्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त करते रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और जनसहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें