कोतवाली देहात थाने का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश।

कोतवाली देहात थाने का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश।

संवाददाता अमन अहमद एटा। जनपद एटा में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने मंगलवार को थाना कोतवाली देहात का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, अभिलेख प्रबंधन, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर तथा कार्य वितरण रजिस्टर का विस्तार से निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले फरियादियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने, पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें लक्ष्मीनारायण राठी आत्मानंद विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें