गजेंद्र सिंह चौहान पुनः बने क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष, देव सोलंकी को सौंपी गई युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

एटा: गजेंद्र सिंह चौहान पुनः बने क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष, देव सोलंकी को सौंपी गई युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद एटा में संगठनात्मक बदलाव के तहत श्री गजेंद्र सिंह चौहान जी को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन ने पहले भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं। वहीं, युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री देव सोलंकी जी को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस पुनर्नियुक्ति पर दोनों नेताओं को क्षेत्रभर से शुभकामनाएं व बधाइयां मिल रही हैं। संगठन से जुड़े सदस्यों ने इसे क्षत्रिय समाज के लिए सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

क्षत्रिय समाज में हर्ष का माहौल है और आशा जताई जा रही है कि नव नियुक्त पदाधिकारी समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें शिवसेना, उद्धव ठाकरे का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें