गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट की गाज,साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं होगी

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट की गाज,साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं होगी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने जिले के 10 शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं होगी।पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में नंदग्राम, मधुबन बापूधाम, विजयनगर और सिहानी गेट थाना क्षेत्रों के कुख्यात एवं आदतन अपराधियों को निशाना बनाया गया। इन सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें