कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य,थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 01 शातिर चोर(घायल अवस्था में) गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में भेजा

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य,थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 01 शातिर चोर(घायल अवस्था में) गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में भेजा

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 01 शातिर चोर(घायल अवस्था में) गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद बरामद। आज दिनांक 07.07.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा मॉल के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी लेबर चौक की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की डिजायर कार को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया जिस पर कार सवार व्यक्ति नही रुका और कार को तेजी से चलाते हुए ग्राम सदरपुर की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना देते हुए उक्त कार का पीछा किया गया तो कार सवार बदमाश द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर सेक्टर-42 जंगल की तरफ कार को मोड़कर गाड़ी से उतरते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान भानू उर्फ सागर पुत्र बच्चनराम निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-18, नोएडा मूल पता ग्राम उपराडी, थाना रानीखेत, जिला अल्मोड़ा उतराखंड के रुप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा डिजायर कार टैक्सी रजि0नं0 UP92 AT9824 संबंधित मु0अ0सं0 317/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, नोएडा बरामद हुयी है। कांबिंग के दौरान बदमाश का दूसरा साथी (बाल अपचारी) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जिसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है। बाल अपचारी की निशादेही पर अट्टा मार्किट से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 06.07.2026 को जीआईपी मॉल गेट के पास से कार डिजायर टैक्सी रजि0नं0 UP92AT9824 को चोरी किया गया था एवं दो दिन पूर्व अट्टा मार्किट से स्प्लेंडर मोटरसाईकिल चोरी की गयी थी।अभियुक्त का विवरण-भानु उर्फ सागर पुत्र बच्चनराम निवासी ग्राम उपराडी, थाना रानीखेत, जिला अल्मोड़ा, उतराखंड वर्तमान पता जे0जे0 कॉलोनी, सेक्टर-18 नोएडा उम्र-22 वर्ष।आपराधिक इतिहास का विवरण- अभियुक्त भानु उर्फ सागर1.मु0अ0सं0 212/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, नोएडा।2.मु0अ0सं0 213/2025 धारा 317(5) बीएनएस व 9/25 आयुध अधि0 थाना सेक्टर-20, नोएडा।3.मु0अ0सं0 315/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, नोएडा।4.मु0अ0सं0 257/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, नोएडा।5.मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, नोएडा।6.मु0अ0सं0 318/2026 धारा 109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 थाना सेक्टर-39, नोएडा।बरामदगी का विवरण-1.एक अवैध तंमचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर 2.एक कार डिजायर टैक्सी रजि0नं0 UP92AT9824 3.एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नम्बर प्लेट 4.एक अवैध चाकू,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया