वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

शिक्षण संस्थानों के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

गाजियाबाद।दिनांक: 08 जुलाई 2026 महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य “एक पेड़ मां के नाम” अभियान सहित जनपद स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वृक्षारोपण केवल एक अभियान न होकर जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण तथा वृक्ष संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाए और उन्हें वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक तथा आर्थिक महत्व से अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थानों में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता तथा हरित जीवन शैली से संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिताएं तथा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा जनपद को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के संकल्प को दोहराया। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से भी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 03 जुलाई 2026 को आयोजित इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता में जनपद के छह विद्यालयों के कुल 120 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं वृक्षों के महत्व पर आधारित था, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आज आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप प्रभागीय वन अधिकारी गाजियाबाद डॉ. सलोनी, क्षेत्रीय वन अधिकारी गाजियाबाद श्रीमती निमी कुचिया तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी मोदीनगर श्री अमित सिंह सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के कुशाग्र चौधरी एवं डीपीएस मोदीनगर की कसवी चौधरी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की वंशिका पानाची तथा डीपीएस मोदीनगर की मैत्री सिंघल को प्राप्त हुआ। तृतीय पुरस्कार सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के ऋत्विक पयासी एवं डीपीएस मोदीनगर की अदिति को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अतिशा दुबे, पूर्व कौशिक तथा पाखी सैनी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया