बलरामपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

बलरामपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

बलरामपुर। जिले में शुक्रवार, 10 जुलाई को हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण धान की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। खेतों में नमी की कमी के चलते धान की रोपाई का कार्य भी लगभग ठप पड़ा हुआ था, जिससे किसान चिंतित थे।

शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में हुई अच्छी वर्षा के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया। बारिश होते ही किसान अपने-अपने खेतों में पहुंच गए और धान की रोपाई का कार्य तेज़ी से शुरू हो गया।

किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से धान की खेती को नई उम्मीद मिली है। उन्हें डर था कि यदि बारिश में और देरी होती, तो इस वर्ष धान की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। हालांकि, अच्छी वर्षा के बाद अब किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

बारिश से जहां किसानों को बड़ी राहत मिली है, वहीं जिले का मौसम भी सुहावना हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में एक बार फिर कृषि गतिविधियां तेज़ हो गई हैं और किसान पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 20 IAS अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में नई तैनाती

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal