विद्यालय प्रशासन पर अंबेडकर की फोटो फाड़ने का आरोप, बच्चों और परिजनों में रोष

विद्यालय प्रशासन पर अंबेडकर की फोटो फाड़ने का आरोप, बच्चों और परिजनों में रोष

हमीरपुर।जनपद के देवगांव सिम्नौडी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां विद्यालय प्रशासन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने का आरोप लगा है। यह आरोप तब सामने आया जब बच्चों ने डॉ. साहब की तस्वीर बनाकर कक्षा में लगाई, लेकिन कुछ समय बाद वह तस्वीर फाड़ी हुई पाई गई।

इस घटना से आक्रोशित होकर बच्चे और उनके परिजन डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बच्चों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की घटनाएं समाज में विभाजन और असमानता को बढ़ावा देती हैं, और ऐसे में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना आवश्यक है।

इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन ने अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन परिजन मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें अयोध्या: सोहावल के सत्ती चोरा के पास NH-27 पर भीषण बस हादसा, कई घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें