खोए और चोरी हुए 170 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाए असली मालिकों को
रायबरेली जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से खोए और चोरी हुए कुल 170 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख 43 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा। अपने पुराने फोन वापस पाकर लोग बेहद खुश नजर आए। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की इस कोशिश से वे बहुत संतुष्ट हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामदगी के लिए मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक और आईएमईआई नंबर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे ट्रेस किया जा सके।
इस पूरी कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम की हर तरफ सराहना हो रही है।
ये भी पढ़ें विद्यालय प्रशासन पर अंबेडकर की फोटो फाड़ने का आरोप, बच्चों और परिजनों में रोष












