फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा |
प्रतापगढ़: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का प्रयास करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बाघराय क्षेत्र के ग्राम तिवारी महमदपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके जेठ द्वारा उसके पक्ष में पंजीकृत वसीयत की गई थी। आरोप है कि अभियुक्त ने मृतक के नाम से कूटरचित मेमोरेंडम विक्रय पत्र तैयार कर फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर करने का भी आरोप लगाया गया।
इस मामले में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0 297/25, धारा 318(4), 352, 351(3), 338 एवं 339 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा, उपनिरीक्षक राहुल एवं आरक्षी संजीव कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भीटीपुर नैन तिराहा, कमासिन के पास से वांछित अभियुक्त गिरीशचन्द्र पाण्डेय (52 वर्ष), पुत्र स्व. कृष्णदत्त पाण्डेय, निवासी तिवारी महमदपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
गिरीशचन्द्र पाण्डेय (52 वर्ष), पुत्र स्व. कृष्णदत्त पाण्डेय, निवासी तिवारी महमदपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा, उपनिरीक्षक राहुल एवं आरक्षी संजीव कुमार, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें प्रेम प्रसंग में युवती की आत्महत्या मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज












