प्रेम प्रसंग में युवती की आत्महत्या मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव में बीते दिनों प्रेम प्रसंग के चलते खुशी (पुत्री इलियास) द्वारा कथित रूप से पंखे से लटककर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं 69, 108 एवं 352 सहित धारा 173 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस के अनुसार, तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर आजाद पुत्र अनीश, निवासी मसवन मियां का पुरवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है
ये भी पढ़ें खेत की मेड़ काटने के विवाद में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो भी पुलिस को सौंपा












