असहाय परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, जेठवारा पुलिस पर लगाएं लापरवाही का आरोप।

असहाय परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, जेठवारा पुलिस पर लगाएं लापरवाही का आरोप।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा  प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी है और आरोपित पक्ष की ओर से परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जेठवारा थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर निवासी व्यक्ति ने बताया है कि उनकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री 27 जून 2026 की रात से लापता है। उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव के एक गैर समुदाय के युवक पर पुत्री को ले जाने का संदेह है। इस संबंध में जेठवारा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 204/2026 दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक बेटी का पता नहीं चल सका। हालांकि आपको बता दें कि पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और आरोपित पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि परिवार पर दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने जैसी बातें कही जा रही हैं।

परिजनों का कहना है कि बेटी की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई, जिससे परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जी रहा है। उनका आरोप है कि वे कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। इसके साथ ही यह मामला महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। यदि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पीड़ित परिवार को लगातार अधिकारियों के पास गुहार लगानी पड़े, तो ऐसी स्थिति में जांच की प्रगति और पुलिस की कार्रवाई पर स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठते हैं। हालांकि अब पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर किशोरी की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित कराई जाए, आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें अवागढ़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, साड़ी से बनाया फंदा; मोबाइल फोन गायब, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें