छत्तीसगढ़ शिवसेना का 43वां स्थापना दिवस: जनहित, न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ शिवसेना का 43वां स्थापना दिवस: जनहित, न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

युवाओं के रोजगार, किसानों के अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष तेज करने का लिया गया संकल्प

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शिवसेना ने अपना 43वां स्थापना दिवस संगठनात्मक एकजुटता, जनसेवा और जनहित के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशहित, जनहित और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मनीष वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य, दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शिवसेना पिछले चार दशकों से प्रदेश के स्थानीय हितों, युवाओं के रोजगार, किसानों के अधिकार तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ उठाती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगे भी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगा तथा जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा।स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज सेवा, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है