उज्जैन में भगवान श्री जगन्नाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा के दौरान, पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखते हुए 24 संदिग्धों को किया गिरफ्तार।
संवाददाता संतोष यादव। उज्जैन।
उज्जैन में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुलिस ने 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है। की यह लोग भीड़ का फायदा उठाकर, जेब कतरी या चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। सभी गिरफ्तारों से पूछताछ चल रही है। रथ यात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान उप पुलिस निरीक्षक श्री कमल निगवाल और थाना प्रभारी नागझरी के नेतृत्व में टीम गठित कर सात संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर श्रीमती दीपिका शिंदे के नेतृत्व में गठित टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी को तुरंत पुलिस थाने के हवाले कर तुरंत कार्रवाई की गई। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सार्थक रही। यह कार्रवाई सीएसपी माधव नगर दीपिका शिंदे, सीएसपी नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता, डीएसपी विवेक कनोडिया, थाना प्रभारी देवास गेट निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी माधव नगर निरीक्षक गजेंद्र पचोरिया, और उनकी पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास का परिणाम थी। सभी पकड़े गए संदिग्धों की अपराधिक रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।












