शिप्रा नदी में डूबने से युवक की मौत। जनवरी माह से अब तक 19 लोग गवा बैठे हैं अपनी जान।
संवाददाता संतोष यादव। उज्जैन।
उज्जैन की शिप्रा नदी में डूबने से एक और युवक की मौत हो गई। देवास निवासी 24 वर्षीय अंगद सिरोलिया भूखी माता घाट पर गहरे पानी में डूब गया। इस घटना के साथ ही इस वर्ष जनवरी माह से अब तक 19 लोग शिप्रा नदी में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। सूचना मिलने पर शिप्रा नदी तेराक दल के सदस्य तेजा कहार और उनकी टीम ने एनडीआर एफ के जवानों के साथ मिलकर बचाओ अभियान चलाया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। किन कारणो से ये हादसा हुआ पुलिस इसके हर बिंदु की जांच में जुटी हुई है।












