मोहनलालगंज में चला सघन चेकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत: मोहनलालगंज, लखनऊ: कस्बा चौराहे पर मंगलवार को मोहनलालगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसीपी रजनीश वर्मा व थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में कस्बा इंचार्ज अतुल सिंह, दरोगा परवेज आलम, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल विकास जायसवाल की टीम ने यह अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, अधूरे कागजात रखने वालों, टूटी-फूटी या बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों तथा बाइकों पर तीन सवारी लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने राहगीरों और वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सही नंबर प्लेट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों में खलबली देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया।
ये भी पढ़ें हाइटेंशन लाइन ने ली जान, ट्रक हेल्पर की मौके पर मौत












