गौ सेवा में जुटे नितिन सनातनी, नंदी महाराज के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे मौके पर
जिला संवाददाता काव्यांश रावत एटा: आज दोपहर ठीक 4:12 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक नंदी महाराज, जिन्हें सुबह सरकारी चिकित्सालय लाया गया था, लेकिन उचित उपचार न मिलने के कारण उनका देहांत हो गया।
सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के प्रमुख नितिन सनातनी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने नंदी महाराज के अंतिम संस्कार की व्यवस्था संभाली और अपने दल के साथ गौ माता की सेवा में तत्परता दिखाई।
नितिन सनातनी ने कहा कि वे आज सुबह 4 बजे से बिना रुके, बिना भोजन किए, लगातार सेवा कार्य में लगे हैं। उन्होंने सभी भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहयोग करें और गौ सेवा में भागीदार बनें।
उन्होंने भावुक होकर कहा, “आप लोग सोच सकते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं, लेकिन असली समझ सेवा करने वाला ही रखता है। यह सेवा मेरे लिए धर्म है।”
ये भी पढ़ें लखनऊ: मोहनलालगंज में चला सघन चेकिंग अभियान












