भूमि विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

भूमि विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा | दैनिक चक्र न्यूज़ थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस ने भूमि विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बाघराय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक बांस की लाठी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को थाना बाघराय क्षेत्र के सराय प्रताविन भाव निवासी वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भूमिधरी जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर विपक्षीगण ने उनके छोटे भाई पर कुल्हाड़ी व फरसे जैसे धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।इस मामले में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0-137/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास, धारूपुर रोड के पास से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

शिवमंगल पटेल पुत्र राममूरत पटेल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी लाल साहब का पुरवा, थाना बाघराय, प्रतापगढ़।अभिमंगल पटेल उर्फ सौरभ पुत्र राममूरत पटेल, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी लाल साहब का पुरवा, थाना बाघराय, प्रतापगढ़।पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने घटना में प्रयुक्त हथियारों को बकुलाही नदी पुलिया के नीचे छिपाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कुल्हाड़ी एवं एक बांस की लाठी बरामद कर ली।

बरामदगी

01 अदद कुल्हाड़ी

01 अदद बांस की लाठी

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक जयसुशील मिश्रा, आरक्षी सत्यप्रकाश, आरक्षी अंकित यादव एवं आरक्षी सौरभ यादव, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रानीगंज पुलिस की कार्रवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें