गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना लोनी पर एसीपी लोनी एवं प्रभारी निरीक्षक लोनी द्वारा कांवड़ समिति एवं कांवड़ शिविर आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना लोनी पर एसीपी लोनी एवं प्रभारी निरीक्षक लोनी द्वारा कांवड़ समिति एवं कांवड़ शिविर आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।












