प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया वायरल प्रकरण में वांछित वाहिद उर्फ पतलू गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल प्रकरण से जुड़े एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त वाहिद उर्फ पतलू को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रकरण में की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें सई नदी में डूबे दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों के शव बरामद, 24 घंटे बाद पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान।












