प्रतापगढ़ गौरव सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित, 5 अगस्त तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए “प्रतापगढ़ गौरव सम्मान”, “महान क्रांतिकारी बाबू गुलाब सिंह समाज रत्न सम्मान” तथा “गुड़िया सम्मान” के लिए आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह सम्मान समारोह आगामी 17 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर भयहरण नाथ धाम में आयोजित होने वाले पारंपरिक घुघुरी लोक उत्सव के दौरान संपन्न होगा।
आयोजन समिति के सचिव एवं संयोजक तथा भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि 2015 से प्रतापगढ़ गौरव सम्मान समारोह का आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाधिकारी प्रतापगढ़ तथा पूर्व आयुक्त आर.एस. वर्मा की अध्यक्षता में किया जाता रहा है। इस वर्ष भी जनपद के विकास, समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, प्रशासन, राजनीति, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ गौरव सम्मान, गुड़िया सम्मान तथा बाबू गुलाब सिंह समाज रत्न सम्मान के लिए आवेदन एवं प्रस्ताव 5 अगस्त तक ई-मेल bhayharannathdhampbh@gmail.com या व्हाट्सएप नंबर 8400702124 पर भेजे जा सकते हैं।
समिति में उपाध्यक्ष प्रो. बृज भानु सिंह, प्रो. पीयूष कांत शर्मा तथा मानद सदस्य शिशिर खरे, डॉ. शिवानी मातन हेलिया, डॉ. दयाराम मौर्य रत्न, संतोष भगवान और राजेश मिश्र शामिल हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, पूर्व वर्षों में यह सम्मान प्रशासनिक क्षेत्र के तत्कालीन आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों अमृत त्रिपाठी, डॉ. आदर्श सिंह, शंभु कुमार, राज कमल यादव, सतपाल अंतिल और डॉ. अनिल कुमार सहित राजनीति, साहित्य, संगीत, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जा चुका है।
आयोजन समिति ने जनपदवासियों से अपील की है कि योग्य एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम समय सीमा के भीतर भेजकर उन्हें सम्मान के लिए नामित करें।












