बेमेतरा के नए एसपी त्रिलोक बंसल से शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

बेमेतरा के नए एसपी त्रिलोक बंसल से शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल से शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया एवं नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में जिले में बेहतर पुलिसिंग के साथ आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में मनीष वर्मा (दुर्ग संभाग कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी बेमेतरा), योगेश वर्मा (साजा प्रभारी), राजाराम साहू (नवागढ़ प्रभारी), परमेश्वर साहू (बेमेतरा विधानसभा अध्यक्ष) तथा निहित वर्मा (बेमेतरा विधानसभा प्रभारी) शामिल रहे। शिवसेना पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने भी आम जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें